फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शटडाउन लेने में गलतफहमी, करंट लगने से पोल से गिरा लाइनमैन

Sun, 22 Feb 2026 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालडांठ रोड पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के दौरान पोल पर चढ़ा ठेकेदार कर्मी करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक 40 फीसदी झुलसा है। गलतफहमी में लिए शटडाउन लेने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन




विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन में ठेकेदार के अधीन लाइनमैन सूरज (28) शनिवार की सुबह कंप्लेंट पर तल्ली बमौरी के अमरावती कॉलोनी में काम करने गया था। यूपीसीएल के अनुसार लाइनमैन ने गलत फीडर का शटडाउन लिया था। दरअसल उसे टाउन-2 फीडर का शडडाउन लेना था लेकिन उसने काठगोदाम बिजलीघर से जुड़े मुखानी फीडर का ले लिया। सूरज पोल पर करीब 12 फीट की ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर पर काम कर ही रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह सीधे जमीन पर गिरा। सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रथमदृष्टया 11 हजार वोल्ट का करंट लगने की संभावना है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।





ठेकेदार करा रहा इलाज

लाइनमैन सूरज ने पोल पर चढ़ने से पहले सेफ्टी बेल्ट और हाथ में दस्ताने भी पहने थे। नियमों के मुताबिक ठेकेदार उसका इलाज करा रहा है और उसे बीमे का भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन






करंट लगने पर 20 से 60 हजार तक मुआवजे का है प्रावधान

बिजली लाइनों पर काम करने के दौरान करंट लगने पर मुआवजे का प्रावधान है। इसमें 10 फीसदी से लेकर अधिकतम झुलसने पर 20 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है। शटडाउन लेने की प्रक्रिया आसान नहीं है। इसके लिए कोड लेना पड़ता है और उसी कोड से यह वापस होता है। ऐसे में यूपीसीएल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।





करंट से पूर्व में हुई घटनाएं

लाइन पर काम करते समय या अन्य कारणों से करंट लगने की जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं। 24 दिसंबर 2025 को गौलापार के सीतापुर में खेत में करंट फैलने से 57 वर्षीय किसान दयाकिशन की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपीसीएल की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया गया। 26 अप्रैल 2023 को बरेली रोड पर हाइटेंशन लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन राकेश भी झुलस गया था, वह भी ठेकेदार का कर्मी था। चार अक्तूबर 2020 को भी दमुवाढूंगा में एलटी लाइन पर काम कर रहा ठेका कर्मी अरविंद करंट की चपेट में आया और सड़क पर गिर गया था।
विज्ञापन






लाइनमैन को करंट लगने का मामला संज्ञान में आया है। जेई से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। मामले की जांच उपखंड अधिकारी कमलुवागांजा को सौंपी है।

एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें