फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा बरामद

Sun, 09 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
girliyapa
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी से लापता छात्रा को पुलिस ने कालाढूंगी रोड से  शनिवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के प्रशिक्षक को अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पूछताछ से पता चला कि कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट के बहाने प्रशिक्षक ने उसे प्रेमजाल फंसा लिया था। एसएसपी ने पुलिस टीम से खुश होकर  उनको ढाई हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।  
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार पीलीकोठी की रहने वाली किशोरी जजफार्म स्थित एक कॉलेज में नवीं कक्षा की छात्रा है। पांच अप्रैल को छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जजफार्म के लिए निकली। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन शिक्षण संस्थान गए लेकिन छात्रा वहां नहीं पहुुंची थी। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से छात्रा की लोकेशन हासिल की।

मुखानी पुलिस की टीम ने दिल्ली के रत्थन बिहार नंबर एक रनहौला उत्तमनगर निवासी साहिल के घर छापा मारा लेकिन वह  छात्रा के साथ गायब था। थानाध्यक्ष के आर पांडे का कहना है कि दोनों को कालाढूंगी रोड से पकड़ा गया है। पुलिस दबाव के चलते दोनों कालाढूंगी आ गए थे।  थाने लाने पर छात्रा से महिला पुलिस ने पूछताछ की। थानाध्यक्ष का कहना है आरोपी साहिल सिंह को अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया  है।
विज्ञापन


पूछताछ से पता चला कि साहिल हल्द्वानी के कॉलेजों में घूमकर एक संस्था के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम चलाता था। प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। इसी कारण छात्रा अपने परिजनों को बगैर बताए प्रशिक्षक के साथ दिल्ली चली गई। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान साहिल की मां ने बीमारी के बहाना बनाया था। पुलिस ने काफी धैर्य के साथ छात्रा को बरामद करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें