फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अराजक तत्वों ने कैमल्स बैक की पहाड़ी पर लगाई आग

Sun, 07 Dec 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पहाड़ी पर लगी आग।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के पास कैमल्स बैक की पहाड़ी के जंगल में आग धधक गई। आग के साथ पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर नीचे नारायण नगर में गिर रहे हैं। शहर और नैना रेंज की वन विभाग की टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



शनिवार शाम को गैरीखेत के ग्रामीणों ने घर को लौटते हुए पहाड़ी से आग की लपटें और धुआं उठता हुआ देखा। कुछ ही घंटों में आग पूरी पहाड़ी पर फैल गई। वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल ने बताया कि विभागीय टीम मौके पर तैनात है लेकिन खड़ी पहाड़ी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। अराजक तत्वों की ओर से जंगल में आग लगाने की बात सामने आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें