नेपाल मूल के दो नाबालिग भाई-बहन रानीखेत से भागकर रामनगर पहुंचे गए। रोडवेज स्टेशन के पास घूम रहे इन दोनों भाई-बहनों को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां देर शाम उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
एसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि रानीखेत के पांडे कोटा गांव में मजदूरी करने वाले एक युवक ने इन्हें पौड़ी ले जाने के लिए रामनगर बुलाया था, जिसके बाद ये दोनों घर से भागकर रामनगर आ गए, जिस युवक ने इन्हें यहां बुलाया वह उन्हें नहीं मिला।