हल्द्वानी। नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस मामले में उसकी मां से शिकायत करने पर मॉ और बहन ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। वनभूलपुरा पुलिस युवक के साथ उसके परिवार के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया इस मामले में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
बनभूलपुरा क्षेत्र की किशोरी ने परिजनों को बताया कि कब्रिस्तान गेट निवासी केशव सागर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। किशोरी भी परिजनों को बताए बगैर केशव के पास चली जाती थी। 21 जनवरी को किशोरी के गायब होने पर उसे लाइन नंबर 12 में घूमते हुए पकड़ लिया। पूछने पर किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई। आरोपी उसको घर से पैसे लाने के लिए दबाव बनाता था। इस मामले में किशोरी की ताई ने पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने इसी आधार पर कबिस्तान गेट वनभूलपुरा निवासी दिनेश सागर के खिलाफ धारा 376, 3/4 पाक्सो एक्ट और आरोपी की मां मीरा के साथ उसकी बहन कविता के खिलाफ धारा 506 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।