फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: झबरेड़ा में हमले के मामले में नाबालिग की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- एफआईआर रद्द नहीं की जा सकती

Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में दो लोगों पर हमले के मामले में नाबालिग के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के खिलाफ मामला बनता है।

विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिले के थाना झबरेड़ा में 10 अक्टूबर 2026 को दो लोगों पर हुए हमले में नाबालिग के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने संबंधी याचिका पर सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टया एफआईआर के अवलोकन से याचिकाकर्ता के खिलाफ मामला बनता है, जिसके चलते एफआईआर को रद्द नहीं किया जा सकता ।

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि वह करीब 14 वर्ष की आयु का एक नाबालिग है, इसलिए उसे गिरफ्तारी से संरक्षण मिलना चाहिए। सरकार की ओर से पेश तथ्यों को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि चूंकि याचिकाकर्ता एक नाबालिग है, इसलिए उसे सामान्य आरोपियों की तरह जेल या हवालात में नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


यदि पुलिस द्वारा उसे पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से चाइल्ड वेलफेयर केयर पुलिस स्टेशन स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने तक, जो कि पकड़े जाने के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य है उसे किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण मॉडल नियम, 2016 के नियम 9 के अनुसार केवल ऑब्जर्वेशन होम में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें