फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हल्द्वानी में 15 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बरेली के युवक पर आरोप; पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 24 Oct 2025 01:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बटाईदार का कार्य करने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बरेली के रहने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पाॅक्सो के तहत दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला में बटाईदार का कार्य करने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बरेली के रहने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पाॅक्सो के तहत दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


टीपीनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति जमीन बटाई पर लेकर खेती करता है। उसने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी को बहलाकर बरेली निवासी राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के बताने पर पिता उसे लेकर कोतवाली लाए। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर में केवल उसका नाम ही है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें