फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंत्री कैड़ा ने सात सौ से अधिक समस्याओं का किया निस्तारण

Mon, 03 Aug 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
काबीना मंत्री राम सिंह कैड़ा के घर पर में लगा दरबार।
विज्ञापन
हल्द्वान। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं। मंत्री ने करीब 700 से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें