फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- सरकार चाहती है छात्रसंघ चुनाव कराना

Thu, 07 Nov 2024 02:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

उच्च शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव करानी चाहती है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र रिव्यू पर न्यायालय गए हुए हैं। न्यायालय का जैसा आदेश होगा सरकार वैसा करेगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल में उच्च शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव करानी चाहती है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र रिव्यू पर न्यायालय गए हुए हैं। न्यायालय का जैसा आदेश होगा सरकार वैसा करेगी।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की लापरवाही से इस बार 30 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाया है इसके लिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं। मंत्री ने यह बात बृहस्पतिवार को भीमताल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। मंत्री ने बृहस्पतिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपद के 200 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति से अब प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की समस्या नहीं होगी। मंत्री ने शिक्षकों से जल्द विद्यालयों में तैनाती लेने को कहा। साथ ही कहा इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के साथ महाविद्यालयों में भी प्रवक्ताओं की नियुक्ति चल रही है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है जल्द प्रदेश को नए डॉक्टर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ को भीमताल सीएचसी में तीन दिन अल्ट्रासाउंड की सेवा के साथ एबुलेंस की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ओखलकांडा के पीएचसी में बंद टेलीमेडिसिन सेवा को सुचारु किया जाएगा। इस दौरान डायट प्राचार्य ललित तिवारी, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, मनोज साह, योगेश तिवारी, भावना मेहरा, ध्रुव रौतेला,  दिनेश सांगुड़ी, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, कमलेश रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें