फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खनन न्यास निधि से सुधरेगी विद्यालयों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवनों और कक्षा कक्षों को खनन न्यास निधि से सुधारा जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से खनन वाले क्षेत्र बेतालघाट, भीमताल, हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में पांच करोड़ की धनराशि से विद्यालयों के जर्जर भवनों के मरम्मत कार्य के साथ नए कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। इंटर कॉलेजों में विज्ञान की प्रयोगशालाएं भी बेहतर की जाएंगी ताकि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा का बेहतर लाभ मिल सके। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा कि विद्यालयों को धनराशि जारी करने के साथ निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। सीईओ ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों को भी विभाग की ओर से सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें