पीरूमदारा। पीरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शनिवार को विद्यालय में एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, हरसिमरत कौर, कनक वैला, समृद्धि भट्ट, याना भंडारी, आकृति जोशी, इशिता, अर्शप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।