फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी और दाबका नदी में आज से खनन कार्य बंद

Fri, 19 Jun 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत दाबका और कोसी नदी में शुक्रवार से खनन कार्य बंद हो जाएगा। इसके साथ ही खनन गेटों को मानसून सीजन तक बंद रखा जाएगा। मानसून सीजन खत्म होने के बाद दोनों नदियों को खनन के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

हर साल कोसी और दाबका नदी में वन विभाग की ओर से खनन कराया जाता है। इस साल कोसी नदी में 10 लाख 98 हजार घनमीटर खनन का लक्ष्य मिला था। इसमें लगभग 10 लाख 48 हजार घनमीटर का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। दाबका नदी में एक लाख 28 हजार 375 घनमीटर का लक्ष्य मिला था। यह लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि शुक्रवार को खनन कार्य होने के बाद शाम को खनन गेटों को मानसून सीजन तक बंद रखा जाएगा। विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें