फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक प्रदेश एक रॉयल्टी को लेकर खनन व्यवसायियों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

विज्ञापन
लालकुआं तहसील में जनसभा करते खनन व्यवसाई। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर सैकड़ों खनन व्यवसायियों ने बिंदुखत्ता से लालकुआं तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

गौला खनन संघर्ष समिति और डंपर एसोसिएशन के बैनर तले शहीद स्मारक बिंदुखत्ता से जुलूस निकालकर पहुंचने खनन कारोबारियों ने एक प्रदेश एक रॉयल्टी लागू करने और अवैध खनन बंद करने की मांग की। जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्ष खनन व्यवसायियों का कारोबार पूरी तरह ठप रहा। रॉयल्टी शुल्क अधिक होने से खनन कारोबारी परेशान हैं। खनन व्यवसायियों ने कहा कि गौला और नंधौर के वाहनों से ग्रीन टैक्स के नाम पर लिया जा रहा कर समाप्त करने, गौला के वाहनों से पुरानी ही फिटनेस फीस लेने, वाहनों से एक ही टैक्स लेने, टैक्टर एवं ट्राली में एक ही फिटनेस और टैक्स लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि गौला और नंधौर की गाड़ियों में पहले से ही आरएफडी चिप लगाई गई है। उन्हें जीपीआरएस चिप से अलग रखा जाए।
इस दौरान जीवन कबड़वाल, कवींद्र कोरंगा, रमेश जोशी, इंदर सिंह बिष्ट, शंकर जोशी, कैलाश भट्ट, संदीप पांडे, दिगंबर रावत, हरीश दानू, बुद्धि बल्लभ खोलिया, महेश पांडे, तारा नेगी, मतलीम खान, पूरन प्रकाश जोशी, तारा नेगी, हेम दुर्गापाल, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, दीवान सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी, पंकज दानू, विजय बिष्ट, भगवान धामी, महेश पांडे, बसंत जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें