फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला में एक दिन पहले खनन बंद

Mon, 30 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
गौला खनन बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गौला में तय खनन सत्र से एक दिन पहले ही खनन बंद करा दिया गया है। प्रशासन और वन महकमे के अनुसार नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। केवल इसी सत्र में वन विभाग को करीब 10 करोड़ का राजस्व गौला से मिला है।
विज्ञापन


कुमाऊं की सभी नदियों में खनन सत्र समाप्त होने की अवधि 31 मई है। बारिश के कारण गौला का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा को लेकर खतरा था। इस पर वन निगम ने भी खनन बंद कराने का अनुरोध प्रशासन से किया। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एक दिन बाद ही खनन बंद होना था, लेकिन सुरक्षा दृष्टि से एक दिन पहले ही खनन बंद कराया गया है।

डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने भी खनन बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल स्तर बढ़ने के अलावा मौसम को लेकर एलर्ट भी था। इसके मद्देनजर यह फैसलालिया गया। डीएफओ के अनुसार 54 लाख घनमीटर खनिज निकासी का लक्ष्य था। पर करीब 49 लाख घनमीटर ही खनिज निकाला जा सका है। अब खनन इलाके की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें