फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में न्यूनतम पारा पहुंचा  2 डिग्री 

Thu, 15 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोवर नगरी में भले ही इन दिनों दिनभर धूप खिली रहती है, लेकिन सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड हो रही है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम  तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम आर्द्रता 86 और न्यूनतम आर्द्रता 66  फीसदी दर्ज की गई। 
विज्ञापन

बता दें दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन नगर के ठंडी सड़क, कलेक्ट्रेट मार्ग, बारापत्थर मार्ग ऐसे हैं जहां पर धूप के दर्शन तक नहीं होते। इन मार्गों में रात में गिरा पाला तक नहीं सूख पाता है। इन मार्गों से गुजरते समय और भी अधिक ठंड का एहसास होता है। नगर में ठंड बढ़ने के चलते बाजारों में गर्म कपड़ों की ब्रिकी भी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें