गौलापार (नैनीताल)। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर चोरगलिया परिसर में दुग्ध उत्पादकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिया। भुवन पोखरिया ने दूध के दामों में वृद्धि और भूसे पर सब्सिडी देने की मांग रखी। इस पर संघ अध्यक्ष ने दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दामों में दो रुपये प्रतिलीटर वृद्धि करने का आश्वासन दिया। पर्वतीय क्षेत्र के सचिवों की भांति मैदानी क्षेत्र के सचिवों को भी 50 पैसे प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त लावारिस पशुओं के समुचित प्रबंधन के लिए विशेष कोष के गठन की जानकारी दी। यहां पूरन मिश्रा, गजेंद्र टम्टा, पूनम जांगी, दीपक चौसाली, अनुराग शर्मा, नेत्र बिष्ट, करणवीर गंगोला, भैरव बजेठा, प्रकाश बेलवाल, मनमोहन गड़कोटी आदि रहे।