फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात लगी आग दोपहर तक धधकी

Tue, 01 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल के पास यूनिफार्म की तीन मंजिला दुकान में रविवार रात धधकी आग सोमवार दोपहर 12 घंटे बाद काबू हो पायी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए 62 गाड़ी पानी की बौछारें की। इस अग्निकांड में करोड़ों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा जनप्रतिनिधियों ने मौके का जायजा लिया। सुबह के समय दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही। आग बुझाने के दौरान पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर बरेली रोड, रामपुर रोड पर यातायात को डायवर्ट कर दिया था।

इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।  घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अंबिका विहार कालोनी निवासी सुमन नागपाल की महिला अस्पताल के पास यूनिफार्म की तीन मंजिला दुकान है। रोज की तरह दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के समय दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


पुलिस के चीता दस्ते ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। धीरे धीरे आग बेसमेंट से लेकर तीनों मंजिलों तक पहुंच गई। घटना से भयभीत पड़ोस के लोग अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल गए।  सूचना मिलने पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता मौके पर पहुंचे।

कुछ देर बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने नीचे से एक शटर को तोड़कर आग को बुझाने की कोशिश की  लेकिन आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए सीएफओ संजीवा कुमार ने ऊधमसिंह नगर फायर स्टेशन से मदद मांगी।

 सेंचुरी पेपर मिल सहित अन्य जगह से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई। करीब 40 गाड़ी पानी की बौछारों के बावजूद आग सुलगती जा रही थी। इसके बाद अग्निशमन के जवान तीनों मंजिलों के शटरों को तोड़कर आग बुझाने लगे।

 पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर बरेली रोड, रामपुर रोड पर यातायात को डायवर्ट कर दिया।  सोमवार दोपहर पौने एक बजे जिलाधिकारी दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, विधायक बंशीधर भगत, मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला मौके पर पहुंचे।

उस समय आग बुझाने का काम अंतिम चरण में था। अग्निशमन के जवानों ने 62 गाड़ी पानी का प्रयोग कर रात एक बजे से लगी आग को 12 घंटे में बुझा लिया। आग में करोड़ों के कपड़े, फर्नीचर, कंप्यूटर सहित सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें