नाले में वही सिपाही की बाइक को बाहर निकालते स्थानीय लोग
- फोटो : AMAR UJALA
कालाढुंगी (नैनीताल।)मूसलाधार बारिश से मेथी शाह नाला उफान पर आ गया। नाले को पार करते समय एक सिपाही की बाइक पानी के बहाव में बह गई। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी कांस्टेबल राकेश कुमार हल्द्वानी हीरा नगर में तैनात हैं। वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक संख्या uk08 6790 से ड्यूटी को जा रहे थे। मेथी शाह नाले को पार करते समय पानी का बहाव अचानक बढ़ गया जिस कारण सिपाही बाइक सहित नाले में बहने लगे। सिपाही ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक करीब 200 मीटर दूर तक बह गई। पूर्व सभासद राजेंद्र सिंह नेगी और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाइक को बाहर निकाला।