फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएम धामी से मिलकर इलाज शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस सरकार में दायित्वधारी रहे हरीश पनेरू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज शुल्क में की गई वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पनेरू का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, एमआरआई समेत अलग-अलग जांच के शुल्क कई गुना बढ़ा दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में होने वाली कई जांचों का शुल्क तो निजी अस्पतालों से भी अधिक कर दिया गया है।
इसका असर राज्य के गरीब, पिछड़े एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और तीमारदारों पर पड़़ रहा है। कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों को अब बढ़ा हुआ शुल्क देने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की। सीएम से मिलने वालों में पीसी शर्मा, एसके नैय्यर आदि शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें