हल्द्वानी। हरि:शरणम जन की ओर से एमबी इंटर कॉलेज में 13 नवंबर से शुरू हो रहे कन्यादन और श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व बृहस्पतिवार को कार रैली निकाली गइ।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिला नैनीताल इकाई की ओर से रैली का आयोजन किया गया। एफटीआई मैदान से शुरू हुई रैली नैनीताल रोड होते हुए एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंची। महिलाओं ने ट्रैक्टर से लेकर जैगुआर चलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कथा स्थल पर संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी और राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने स्वागत किया।
युवा प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल, शिव सेना और पंजाबी महासभा की ओर से फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रैली का संचालन हर्षवर्धन पांडे ने किया। इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सुमित्रा प्रसाद, कुसुम दिगारी, शांति जीना, गीता बिष्ट, लता बोरा, नीमा अग्रवाल, वंदना पंत, विजय लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।