फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेधावी और जरूरतमंद खिलाड़ियों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

Sat, 02 May 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ ने प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ किया है। योजना में क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल और बास्केटबाल जैसे खेलों का प्रशिक्षण शामिल है। संघ ने इन खेलों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि गोविंद सिंह बोरा (फुटबाल, हॉकी), सौरभ सिंह रावत (क्रिकेट), नीरज सिंह बिष्ट (वॉलीबाल) और दीपक सिंह बिष्ट (बास्केटबाल) प्रशिक्षक होंगे। जोशी ने बताया कि इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से वंचित बच्चों को उचित प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना है।
चयनित खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार शैक्षिक सहायता और मुफ्त खेल किट भी प्रदान की जाएगी। खेल प्रेमियों ने इसे नैनीताल के खेल क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला कदम बताया। जोशी ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें