फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पारा चढ़ने के साथ ही दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में हल्की बारिश की संभावना जताई है जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने बेहाल किया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें