फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में बारिश से गिरा पारा, बर्फबारी की जगी उम्मीद

Mon, 05 Feb 2024 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में नैनीझील किनारे सेल्फी लेते पर्यटक
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद पारा गिरने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम और ठंड को देख लोगों में बर्फबारी की उम्मीद जगी है। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को भी बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के बाद रविवार को फिर नैनीताल में मौसम ने करवट बदली है। रविवार को सुबह नगर में बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही और शहर में कड़ाके की ठंड होने लगी। इसके चलते दोपहर बाद से ही लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जला लिए।
वहीं नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी की। ज्यादातर पर्यटक होटलों से बाहर नहीं निकले। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिलने पर पर्यटक घूमने निकले और उन्होंने नौकायन किया। देर शाम तक बारिश और कोहरे के चलते लोग जल्द ही बर्फबारी की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र धूसिया ने बताया कि रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 13, न्यूनतम तापमान 05 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि शहर में सुबह से शाम तक 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें