फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग के विरोध में व्यापारियों ने बंद की दुकानें

विज्ञापन
रामनगर चेकिंग का विरोध कर रहे व्यापारियों की पुलिस से होती नोंकझोंक। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शहर के भवानीगंज चौराहे पर पुलिस-सीपीयू के वाहन चेकिंग, चालान की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानें बंद कर दी। व्यापारियों ने चौराहे पर एकत्र होकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। शहर के बाहर चेकिंग करने के आश्वासन पर व्यापारी मानें और दुकानें खोली।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज में पुलिस-सीपीयू की टीम चेकिंग करने के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही थी। साथ ही मास्क न लगाने पर राहगीरों का चालान कर जुर्माना वसूला जा रहा था। स्थानीय व्यापारियों ने कई बार पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया था। व्यापारियों का कहना है कि वाहनों की चेकिंग नगर क्षेत्र की बाहरी सीमा पर होनी चाहिए। पुलिस रानीखेत रोड, पोस्ट ऑफिस, फायर स्टेशन, खताड़ी, लखनपुर आदि जगहों पर चेकिंग करती है, जो सही नहीं है। इन क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं और उनके व्यापार पर भी असर पड़ता है। व्यापारियों का कहना था कि लॉकडाउन के कारण पहले ही उनका व्यापार ठप हो चुका है, दूसरी ओर पुलिस चेकिंग के कारण लोग आने से बच रहे हैं।
रविवार को व्यापारियों ने भवानीगंज में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया। व्यापारियों के समर्थन में भवानीगंज अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान भी बंद रही। विरोध के दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। कोतवाल रवि कुमार सैनी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया। कोतवाल ने बताया कि चेकिंग अब स्थान बदल कर की जाएगी। दूूसरी ओर सीओ पंकज गैराला ने व्यापारियों ने बताया कि भवानीगंज क्षेत्र में फिलहाल चेकिंग रोकने के आदेश दिए हैं और नगर के बाहरी क्षेत्रों में चेकिंग की जाएगी। यहां गुरेंदर पाल सिंह आनंद, मुनेश चंद्रा, नमित अग्रवाल, शोभित रस्तोगी, अमित चंद्रा, अशोक जावा, अमन कश्यप, अजय कुमार, लीलाधर सती, साजन अरोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें