फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली: जंगल में घायल अवस्था में मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला, एसडीआरएफ ने तीन किमी पैदल चलकर बचाया

Tue, 17 Nov 2026 06:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भवाली के रातीघाट-हरताप पैदल मार्ग पर सोमवार को मानसिक रूप से कमजोर महिला घायल हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जंगल में पहुंची और करीब तीन किमी दूर से महिला को घायल हालत में बरामद कर मुख्य सड़क तक ले आई।
विज्ञापन
जंगल में घायल अवस्था में मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली के रातीघाट-हरताप पैदल मार्ग पर सोमवार को मानसिक रूप से कमजोर महिला घायल हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने महिला के घायल होने की सूचना भवाली और कैंची चौकी पुलिस को दी। महिला के जंगल में पड़े होने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन किमी दूर जंगल में महिला को घायल हालत में बरामद किया। पुलिस कर्मी महिला को तीन किमी दूर पकड़कर मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि महिला अपना नाम गुड्डी और पीलीभीत निवासी बता रही है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से महिला क्षेत्र में घूम रही थी और महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने कहा कि महिला को उपचार के लिए भवाली सीएचसी लाया गया है। इस दौरान एसएसआई आसिफ खान, कांस्टेबल भुवन कापड़ी, महिला कांस्टेबल कुंवर जीत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें