नैनीताल। डीएसबी परिसर में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। नोडल अधिकारी प्रो. एलएस लोधियाल ने बताया कि विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से मानसिक कल्याण समिति गठित की गई है। कार्यवाहक डीएसडब्ल्यू प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि मस्तिष्क का स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना जरूरी है। हर कार्य को आनंद के साथ करना चाहिए। किताब हमें ज्ञान देती है तो सामाजिक ज्ञान हमें अनुभव देता है। प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि हम स्वस्थ मस्तिष्क से विभिन्न कार्यों के साथ अपना व्यक्तित्व निर्माण कर सकते हैं। बीडी पांडे अस्पताल की डॉ. गरिमा कांडपाल, डॉ. मंजू तिवारी, डॉ. सुरेश पांडे, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सरोज शर्मा आदि ने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. दिव्या पांगती, डॉ. चेतना मेहरा आदि मौजूद रहे।