रामनगर। कानिया स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर (ईएसटीसी) में लगी करोड़ों की मशीनों से स्थानीय लोग स्वरोजगार कर सकते हैं। भारत सरकार की ओर से कानिया में स्थापित प्रदेश का पहला सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेंटर में पीसीबी, वीएमसी, सीएनसी समेत 12 डिविजन में करोड़ों की 50 से आधुनिक मशीनें मौजूद हैं। इस सेंटर में अभ्यर्थियों को डिग्री और डिप्लोमा का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए मशीनें किराये पर देने की सुविधा है। यहां 300 से 600 रुपये प्रति घंटा में मशीनें उपलब्ध हैं। ईएसटीसी के निदेशक दिनेश चंद्र ने बताया कि युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए मशीनों को किराये पर देने की योजना शुरू की गई है।