फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवानों की बस पलटी, 18 घायल

Mon, 13 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी 35वीं बटालियन के जवानों को लेकर अल्मोड़ा जा रही प्राइवेट बस मुखानी चौराहे के पास रविवार रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बस चालक सहित 18 जवान घायल हो गए। घायलों में दो जवानों की हालत गंभीर है। आईटीबीपी के जवान भगवानपुर विधानसभा में हुए उप चुनाव की ड्यूटी पर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद कालाढूंगी रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


35वीं बटालियन आईटीबीपी के करीब 100 जवान तीन बसों और एक ट्रक में बैठकर अल्मोड़ा लौट रहे थे। मुखानी चौराहे के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस बस में 35 जवान बैठे थे। बस पलटने से चालक समेत 17 जवान घायल हो गए। दरवाजे वाली साइट से बस पलटने से जवान अंदर फंस गए। बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़कर जवान बाहर निकले। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष संजय पांडेय और कोतवाली निरीक्षक आरएस मेहता पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार जवानों के बाकी साथी दो बसों में आगे निकल चुके थे। सूचना पर दोनों बसों में सवार जवान वापस मौके पर लौटे। बस हादसे में जवानों के घायल होने की खबर लगने पर आईटीबीपी के काठगोदाम सेंटर से अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से सभी जवान असिस्टेंट कमांडर जीत जेम्स के नेतृत्व में लौट रहे थे। आईटीबीपी के अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार जवानों के असलहों और सामान का मिलान कराने के बाद सेंट्रल अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जांच पड़ताल के मुताबिक हादसा बस चालक भीम सिंह को नींद की झपकी आने से हुआ, जबकि सीओ ह्यांकी के मुताबिक इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


ये हुए घायल
पूनम सिंह, जगराम, विनोद सिंह, जगवीर, अभय कुमार, किशोरी धवन, अनमोल, आर पाटिल, दीनदयाल, राघवेंद्र सिंह, रमन कुमार, आर माल सिंह, बीएस मार्को, रिंकू कुमार, अजय सिंह, दीपक, ऋषि रंजन और चालक भीम सिंह।

काठगोदाम में ठहराए जवान
हादसे के बाद जवानों को अल्मोड़ा नहीं भेजा गया। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि जवानों को अल्मोड़ा पहुंचना था, लेकिन हादसे के चलते सभी जवानों को काठगोदाम में आईटीबीपी के कैंप में ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें