हल्द्वानी में जायसवाल महिला समिति द्वारा आयोजित तीज मेले में प्रतिभाग करते महिलाएं। अमर उजाल
हल्द्वानी। जायसवाल महिला समिति के तत्वावधान में रामपुर रोड स्थित निजी होटल में आयोजित तीज महोत्सव में मेघा जायसवाल तीज क्वीन बनीं। दूसरा स्थान अंजू जायसवाल, तीसरा पुरस्कार रोशनी और चौथा पुरस्कार रुचि जायसवाल को मिला।
जायसवाल महिला समाज की बीनू जायसवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश वंदना हुई। उसके बाद तीज क्वीन का चयन किया गया। संचालन कोषाध्यक्ष शेफाली जयसवाल ने किया। इस दौरान हुई कुकिंग प्रतियोगिता में रचना को पहला, छवि जायसवाल को दूसरा, अनीता जायसवाल को तीसरा पुरस्कार मिला। मेहंदी में सोनम पहले, साक्षी दूसरे और आयुषी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक सुचित्रा जायसवाल, प्रीति जायसवाल रहीं। इस अवसर पर जायसवाल समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। संवाद