हल्द्वानी। दीपावली के बाद आने वाले छठ पर्व की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर छठ सेवा समिति ने तैयारियों पर चर्चा की। तय हुआ कि छठ पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पूजा स्थल परिसर में साफ सफाई के अलाव वेदियों का रंग रोगन और सफाई की जाएगी। शौचालय, बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा नहर की सफाई से लेकर अन्य जो भी समस्याएं हैं, उसके लिए मेयर के साथ वार्ता की जाएगी। वहां अध्यक्ष कृष्णा शाह, सचिव सुरेश भगत, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, संयुक्त मंत्री जय प्रकाश शाह, महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शाह आदि थे।