नैनीताल। जिलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति की बैठक 27 अप्रैल को होगी। उप निदेशक जेसी बेरी ने बताया बैठक 3.30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में होगी। उन्होंने आवेदकों से अपील की कि वे अपने समस्त मूल प्रपत्र लेकर स्वयं बैठक में उपस्थित हों।