फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी करें आपदा संबंधी तैयारियां

Sat, 23 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपर मुख्य सचिव एस राजू और सचिव अमित नेगी ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वह बरसात शुरू होने से पहले ही आपदा पूर्व सभी तैयारियों के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न और दवाओं का भंडार कर लें। उन्होंने मानसून से पूर्व भूकटाव और भूधंसाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर ऐसे स्थानों पर आपदा के दौरान लोगों के विस्थापन के लिए भी स्थान चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी की किल्लत होने पर वैकल्पिक स्रोतों से पानी उपलब्ध कराएं। इसके लिए प्रत्येक जिले को धनराशि दे दी गई है। राशि कम होने पर डीएम एसडीआरएफ से भी पैसे खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डीएम को आपदा उपकरण खरीदने के लिए 20-20 लाख रुपये जारी किए गए हैं। 

डीएम दीपक रावत ने अधिकारियों को गर्मी में पानी की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने, जल संस्थान, जल निगम, नलकूप, सिंचाई आदि विभागीय अधिकारियों के साथ पेयजल टैंकों, गौला बैराज, कोसी बैराज और पेयजल योजनाओं का निर्माण कराने, खाद्यान की मांग करने, आपदा से निपटने के लिए जेसीबी की व्यवस्था करने, बाढ़ चैकियां, आपदा परिचालन केंद्र बनाने और आपदा संभावित क्षेत्रों का चिह्निकरण करने को कहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ ललित मोहन रयाल, डीएसओ तेजबल सिंह, सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


नैनीताल। अपर मुख्य सचिव एस राजू, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी और सचिव अमित  नेगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आधार कार्ड और जनधन योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अगले माह से उन्हीं कार्ड धारकों को राशन दिया जाएगा जो अपना आधार कार्ड लिंक करा चुके होंगे। उन्होंने आधार कार्ड बनाने, डिजिटलाइजेशन करने  के साथ ही आधार कार्ड वितरण में तेजी लाने और मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के सीबीएस खाते खुलवाने के भी निर्देश दिए।

डीएम दीपक रावत ने बताया कि जिले  में 43 फीसदी राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर लिए गए हैं। बैंकों द्वारा 1.91 लाख खाताधारकों के सापेक्ष 73 हजार खातों को आधार से जोड़ा गया है। सचिव अमित नेगी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में शत प्रतिशत काश्तकारों का बीमा कराएं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें