फुटबॉल के लिये संघर्ष करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के आठवें दिन मंगलवार को चंदा क्लब मेरठ ने फुटबॉल क्लब कुंडेश्वरी को हराया तो स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून को शिकस्त दी। एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में हुए पहले मैच में चंदा क्लब मेरठ और फुटबॉल क्लब कुंडेश्वरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं। चंदा क्लब मेरठ ने पेनाल्टी शूट में 1-0 से मैच जीत लिया। मैच का शुभारंभ प्रमुख व्यवसायी बलविंदर सिंह संटू ने किया गया। मुख्य निर्णायक दिनेश सिंह और सहायक निर्णायक भूपाल सिंह नेगी, हीरा सिंह रहे।
दूसरे मैच का शुभारंभ व्यवसायी गौतम चड्ढा ने किया। स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून में कांटे की टक्कर हुई। मैच के पहले हाफ मे कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 35वें मिनट में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के अंकुल नेगी ने गोल कर टीम को जीत दिला दी। संजय वर्मा निर्णायक तथा वीरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह सहायक निर्णायक रहे। दोनों टीमों के मैच कमिश्नर ललित चौधरी रहे।
इस दौरान कृष्णा नंद पपनै, करनैल सिंह, डीसी हर्बोला, जितेंद्र बिष्ट, मोहम्मद अजीज, विनय पडलिया, बाला दत्त मठपाल, अरविंद चौधरी, बाबर खान, गिरीश तिवाड़ी, जगदीश तिवाड़ी, हाजी मोहम्मद अकरम, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।