फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेडिकल कॉलेज में तीन डिप्टी एमएस बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में पहली बार तीन उप चिकित्सा अधीक्षक बनाए गए हैं। इस संबंध में मेडिकल काॅलेज प्राचार्य ने कार्यालय आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


तीन उप चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियदर्शिनी, डॉ. राजीव श्रीवास्तव और डॉ. अतुल सक्सेना को सौंपी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारी चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक चिकित्सकीय और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यह व्यवस्था नितांत अस्थायी और काम चलाऊ व्यवस्था के अंतर्गत की गई है। दायित्व देने के साथ प्रतिबंध और शर्त भी लगाई गई हैं। इस कार्य के लिए संबंधित उप चिकित्सा अधीक्षकों को कोई भी अलग वेतन, भत्ते देय नहीं होंगे। तीनाें उप चिकित्सा अधीक्षक कार्योें का निर्वहन चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन में करेंगे। उप चिकित्सा अधीक्षक संबंधित कार्य के साथ अपने मूल कार्य भी करेंगे। ज्ञात हो कि मेडिकल कालेज में पांच कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं।


सवालों में डिप्टी एमएस की व्यवस्था

हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज में उप चिकित्सा अधीक्षक के पद सृजित करने के साथ तीन कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर की तैनाती का आदेश जारी किया है, यह आदेश सवालों में है। चिकित्सा शिक्षा नियमावली में इस पद का कोई जिक्र ही नहीं है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, आक्सीजन प्लांट का संचालन समेत अन्य चीजों को देखना होता है। चिकित्सा अधीक्षक का हर समय हर जगह पहुंचना मुमकिन नहीं हो पाता है। इसके मद्देनजर यह अस्थायी व्यवस्था की गई है जिससे अस्पताल की सेवाएं बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें