फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राइस मिल में काम करने आए काशीपुर निवासी मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बुधवार की सुबह चिल्किया बस स्टैंड के पास मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी मैकेनिक नसीर हुसैन (65) पुत्र इनायत हुसैन सोमवार को रामनगर में एक राइस मिल में काम करने आए थे। मंगलवार को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी ढूंढखोज की। जब नसीर का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह उसका शव काशीपुर हाईवे पर ग्राम चिल्किया के बस स्टैंड के पास मिला। मृतक के पुत्र राशिद ने बताया कि उसके पिता के अन्य कपड़े राइस मिल में ही रखे हैं। एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें