रामनगर मीट कारोबारी तहजीब कुरैशी का फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मीट कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मीट कारोबारी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। खताड़ी निवासी तहजीब कुरैशी (26) पुत्र अकीलुरहमान की मीट मॉर्केट में दुकान है। बुधवार शाम उसने मकान की दूसरी मंजिल में अपने कमरे में फांसी लगा ली। तहजीब के भाइयों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो वह लटका था। उसे उतारकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तहजीब का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और इसी को लेकर बुधवार शाम भी विवाद हुआ था। तहजीब के तीन भाई एवं चार बहनें हैं।