फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी : प्रवेश की अंतिम मेरिट सूची जारी, बीए प्रथम वर्ष में 120 ने जमा नहीं की फीस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने देर रात नए सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। इसमें कला और वाणिज्य संकाय में पांच प्रतिशत सीटें वेटिंग में रखी गई हैं ताकि मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में तकनीकी रूप से कोई प्रवेश से वंचित रहेगा तो प्रतीक्षा में रखे गए विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी है। एमबीपीजी कॉलेज के ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्ध ने बताया कि महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई है। शनिवार को अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 900 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में थे। बीए की अधिकतर सीटों पर प्रवेश पहले ही हो चुके थे। लेकिन वरीयता सूची में आने वाले 120 विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की, जिससे प्रतीक्षा में चल रहे नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है।
बीकॉम प्रथम वर्ष के 150 आवेदक प्रतीक्षा सूची में थे। इनमें से 90 को प्रवेश दिया गया है और 60 विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हैं। बीएससी और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग में जितने भी आवेदन आए, सभी को प्रवेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते महाविद्यालय के सूचना पट पर मेरिट लिस्ट चस्पा नहीं की जाएगी। मेरिट लिस्ट महाविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी वेबसाइट https://www.mbgpgcollege.org/ पर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें