हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीकॉम और बीएससी पीसीएम एवं जेडबीसी ग्रुप में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि 9 नवंबर तक बढ़ा दी है। यह मौका केवल उन विद्यार्थियों को दिया गया है जिन विद्यार्थियों के प्रवेश आवेदन फार्म प्रवेश समितियों द्वारा मंजूर हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों के सापेक्ष अंतिम एवं चतुर्थ मेरिट सूची मंगलवार के बाद जारी की जाएगी। इधर, बीए को छोड़कर बीकॉम और बीएससी में सीटें अभी पूरी नहीं भर पाई हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि प्रवेश समितियों द्वारा जिन विद्यार्थियों के प्रवेश एप्रूव किए गए हैं केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क 9 नवंबर रात 12 बजे तक जमा करने का मौका दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंत ने बताया कि इसके बाद बाकी रिक्त सीटों पर दाखिले के संबंध में मंगलवार के बाद निर्णय लिया जाएगा।
संकाय सीटें प्रवेश मंजूर दाखिले
बीए 1360 1225 1091
बीएससी (पीसीएम) 740 542 438
बीएससी (जेडबीसी) 740 413 341
बीकॉम 880 729 628
इस तरह जमा करें प्रवेश शुल्क
एमआईएस एवं ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्व ने बताया कि विद्यार्थी इस लिंक
https://online.mbgpgcollege.ac.in/FeeSearch.aspx पर जाकर प्रवेश शुल्क जमा कर सके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया।