हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष भूगोल के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. बीआर पंत ने बताया कि बीएससी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 अक्तूबर को नौ बजे से होगी। सभी विद्यार्थी आवश्यक सामग्री के साथ उपस्थित हों।
इसके अलावा बीएससी छठे सेमेस्टर जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर को होंगी। सभी विद्यार्थी 10:30 बजे जंतु विज्ञान विभाग में उपस्थित हों। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से होगी। इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से होगी।
उधर, प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं की वर्ष 2020-2021 की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि 15 नवंबर है। छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राएं http://scholarship.gov.in पर पंजीकरण कराएं और उसकी प्रति व सभी प्रमाण पत्रों को महाविद्यालय में जमा कर दें। (माई सिटी रिपोर्टर)