फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कॉलेज में कैमरे की निगरानी में रहेंगे विद्यार्थी 

Fri, 08 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में आने वाले सभी छात्र-छात्राएं सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा कॉलेज के मुख्य गेटों पर भी निगाह रखने के लिए दो कैमरे लगाए जाएंगे। प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

 
एमबीपीजी कॉलेज ग्रीष्मावकाश खत्म होने पर 11 जुलाई को खुल रहा है। इधर, कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी सरगर्मी में कई बार दावेदारों के बीच टकराव होने से कॉलेज परिसर का माहौल खराब हो चुका है। इसी मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में अराजक तत्वों पर निगाह रखने के लिए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

प्राचार्य डॉ. बीसी मेलकानी ने बताया कि कॉलेज में मेन गेट, मध्य गेट, उत्तरी गेट, प्रशासनिक कार्यालय, पुस्तकालय, बायोटैक भवन समेत 12 स्थानों पर सीसीटीवी लगे हैं। सीसीटीवी का मॉनीटर प्राचार्य कक्ष में ही लगाया गया है। मेन गेट पर सड़क की ओर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कोई भी अराजक तत्व घूमते हुए पाया गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। 
विज्ञापन


वाई-फाई सेवा शुरू होने में लगेगा वक्त 
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में वाई-फाई सेवा शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। प्राचार्य डॉ. बीसी मेलकानी ने बताया कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मुफ्त वाई-फाई सेवा देने का वायदा छात्रसंघ पदाधिकारियों ने किया था। लिहाजा छात्रसंघ द्वारा वाई-फाई का काम किसी एजेंसी से कराया जा रहा है। इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा। इस कार्य में कॉलेज ने कोई धन खर्च नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जब कार्य पूर्ण हो जाएगा तो वाई-फाई सेवा शुरू करने वाली एजेंसी से यह भी तय किया जाएगा कि इसका दुरुपयोग न हो। इसके लिए एजेंसी को डेमो करके भी दिखाना होगा। प्राचार्य ने कहा कि वाई-फाई का काम पूर्ण नहीं हुआ है, इसलिए इसका उद्घाटन कराने के विषय में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस सुविधा पर आने वाले खर्च का वहन कैसे होगा, अभी यह भी तय होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें