हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हल्द्वानी इकाई के एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मंगलवार को परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 300 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र ने पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य विषय पर उद्बोधन दिया। विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. डिगर फर्स्वाण ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। यहां नगर मंत्री धीरज बिष्ट, विभाग संगठन मंत्री कैलाश सिंह बिष्ट, कौशल बिरखानी, सूरज रमोला की भूमिका रही।