हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित जोशी ने कहा है कि जनविरोध के बावजूद सरकार जबरन लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने कहा कि यदि इतनी ही तत्परता से स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहे घोटाले की जांच के लिए समिति गठित की जाती तो सच्चाई सामने आ जाती। इससे आम लोगों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने सवाल किया है कि यदि स्मार्ट मीटर सही है तो फिर सरकार उसकी जांच कराने से क्यों बच रही है?।