फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से अधिकतम पारा सात डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया और शीतलहर के कारण अधिकतम पारा भी लुढ़क गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही सूर्यदेव की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद चली शीतलहर ने हांड़ कंपा दिए। बाजार और सड़क पर भी चहल पहल कम रही। अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था जो बुधवार को सात डिग्री सेल्सियस कम होकर 16.4 पर पहुंच गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 और 25 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें