फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य, नंदिनी, उन्नति और नैतिक बने मैथ्स विजर्ड, स्पेलिंग जीनियस चैंपियन

विज्ञापन
ऑनलाइन मैथ्स विजर्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाक स्तरीय मैथ्स विजर्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरीश रौतेला ने कहा कि आनलाइन माध्यम ने भी बच्चों और शिक्षकों को सीखने सिखाने के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में गूगल लिंक द्वारा लिखित और द्वितीय चरण वेबिनार के माध्यम से मौखिक प्रतियोगिता हुई। लिखित परीक्षा में प्रथम छह स्थान पर चयनित बच्चों की द्वितीय चरण में मौखिक परीक्षा हुई। मैथ्य विजर्ड प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में मछलिया की नंदिनी बेलवाल प्रथम, नौलाकोट के आदित्य, रियूनी के सुमित गोस्वामी द्वितीय, बड़ेत के हेमंत तृतीय स्थान पर रहे।
इसी वर्ग की स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में नौलाकोट के काव्य पंत प्रथम, पोनली के काव्य कुवार्बी, सुरना की दया रावत, मछलिया की रेखा बेलवाल संयुक्त रूप से द्वितीय, बेढुली की वृंदा मेहरा तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता में गवाड़ के नैतिक पांडेय प्रथम, दड़माड़ की नीतू द्वितीय और उरोली के दर्शन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी वर्ग की स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में दड़माड़ की उन्नति अधिकारी प्रथम, फल्द्वाड़ी की रुचिका जोशी द्वितीय और उरोली के रोशन बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। वेबिनार का संचालन दीपक पांडेय ने किया। इस दौरान कमल किशोर, प्रीति अधिकारी, अंजू साह, सरिता मोहन, बबीता आर्या, नवीन पांडेय निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें