फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों बिन सुनसान माता गर्जिया मंदिर

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। माता गर्जिया मंदिर कभी भक्तों से साल भर गुलजार रहता था, लेकिन अब भक्तों बिन सुनसान है। आलम यह है कि मंदिर के पुजारी ही पूजापाठ करने के लिए सुबह शाम ही मंदिर पहुंचते हैं। उनके अलावा कोई भी मंदिर में नहीं आ रहा है। उम्मीद है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन खुलेगा और गर्जिया मंदिर में फिर से गुलजार होगा।रामनगर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर कोसी नदी किनारे स्थित माता गर्जिया मंदिर की ख्याति इस बात से ही लगाई जा सकती है कि हर वर्ष यहां पर लाखों श्रृद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए यहां आते हैं। नैनीताल, हल्द्वानी, मुरादाबाद, दिल्ली, बरेली, रामपुर आदि शहरों से श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा है। ऐसी कभी कोई स्थिति नहीं बनी, जब यहां पर भक्तों की संख्या कम हुई। भक्तों को असुविधा ना हो इसके लिए यहां पर पुलिस चौकी सहित तमाम सुविधाओं के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आने वाले लाखों भक्तों से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। कोराना वायरस के चलते पहले मंदिर समिति और पुजारी की सहमति से मंदिर को 31 मार्च तक बंद किया था। उसके बाद 14 अप्रैल और अब 3 मई तक मंदिर भक्तों के लिए बंद है। ऐसे में इन दिनों गर्जिया मंदिर पूरी तरह से सुनसान है। मंदिर समिति से जुड़े गोविंद बधानी ने बताया कि यदि 3 मई के बाद लॉकडाउन को नहीं बढ़ाया गया तो उम्मीद है कि एक बार फिर से मंदिर भक्तों से गुलजार होगा और लोग अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए मंदिर में दर्शन करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें