फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मास्टर ट्रेनर को मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाएं के मूल्यांकन के लिए केंद्रों के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों को मूल्यांकन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 20 मार्च को समाप्त हो गईं हैं। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर होना है। मूल्यांकन कार्य सही तरीके से हो, इसके लिए हर केंद्र से दो-दो मास्टर ट्रेनरों को बोर्ड सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चरणबद्ध तरीके से मूल्यांकन करने, अंकों की गणना में विशेष सावधानी बरतने समेत कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें