फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच वर्षीय हृदयांश ने मुंबई में बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी पांच वर्षीय हृदयांश गुणवंत ने मुंबई के बड़े मंच पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। हृदयांश को जी टीवी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम जी कुटुंब अवॉर्ड्स में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में बाहुबली फिल्म में प्रभास के किरदार को दमदार आवाज देने वाले सुपरस्टार शरद केलकर भी रहे। कुंवरपुर गौलापार निवासी हृदयांश मूल के पिता उमेश गुणवंत ने बताया कि इस भव्य समारोह की शूटिंग सात मार्च को मुंबई में हुई थी। इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण 22 मार्च को ज़ी टीवी पर किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके वीडियो को 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें