उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में चरणबद्ध मूल्यांकन पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाल संपन्न हुई। प्रशिक्षण में हाईस्कूल के छह एवं इंटर के सात अध्यापकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा राकेश कुमार कुंवर ने बताया प्रभारी सचिव वीपी सिमल्टी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
28 जुलाई को हाईस्कूल स्तर के प्रत्येक जनपद से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों में छह अध्यापकों तथा 29 जुलाई को इंटरमीडिएट स्तर के प्रत्येक जनपद से हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, भूगोल, इतिहास, गृहविज्ञान तथा कृषि विषय में सात अध्यापकों को मास्टर्स ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान अपर निदेशक मुख्यालय एनके बहुगुणा, प्रभारी सचिव वीपी सिमल्टी, संयुक्त सचिव नवीन चंद्र पाठक, बृजमोहन रावत, उपसचिव राकेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक अत्रीकुमार भारद्वाज, शोध अधिकारी विजय शेखर बलोदी, मनोज कुमार पाठक, मनीष सुयाल, रामेंद्र कुमार ओझा, आनंद सिंह बिष्ट, याचना उपाध्याय समेत जिलों से आए मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।