फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीबाग में शहीद का अंतिम संस्कार 

Fri, 31 Mar 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
विज्ञापन
शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुपवाड़ा में शहीद लांस नायक भूपाल सिंह का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अपने जिगर के टुकड़े का चेहरा देखते ही पिता को चक्कर आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इधर, रानीबाग में सैनिकों की टोली ने गमगीन माहौल में अपने साथी को अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन


कुपवाड़ा से सूबेदार मेजर रंजीत कुमार शहीद लांस नायक भूपाल सिंह का शव लेकर बुधवार देर रात हल्द्वानी की सेना छावनी में पहुंच गए थे। सुबह होने पर सैनिक शव लेकर गुनीपुर जिवानंद गांव स्थित शहीद के घर पहुंचे तो माता-पिता बेटे का चेहरा देखते ही बदहवाश हो गए। कुपवाड़ा के सैनिकों ने परिजनों को बताया कि भूपाल को सिर के पीछे गोली लगी थी।

बहनों का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पिता की हालत खराब होने पर उनको एंबुलेंस से समीप के अस्पताल भेज दिया गया। काफी देर बाद उनकी हालत में सुधार हो सका। गांव के लोग शवयात्रा लेकर रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट  पहुंचे।
विज्ञापन


गौला नदी के किनारे स्थानीय फौज के कैप्टन वैभव के नेतृत्व में आए 26 जवानों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। ताऊ राजेंद्र सिंह ने भतीजे को को मुखाग्नि दी।

घाट पर लोगों का कहना था कि इकलौते बेटे के मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार को भी भूपाल के पिता केशर सिंह को हार्ट अटैक पड़ गया था। शवयात्रा में भाजयुमो नेता वंशीधर भगत, लाखन सिंह निगल्टिया, महेश शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे। 

हल्द्वानी। कुपवाड़ा से आए सैनिक भी यह बता नहीं रहे थे कि आखिर किन हालातों में शहीद भूपाल को गोली लगी थी। गोली किसने चलायी थी। इस बारे में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस रौतेला का कहना है कि इन सवालों का जवाब फौज की जांच रिपोर्ट आने पर ही मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें