फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
शहीद दीपक पांडे का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
भवाली/मुक्तेश्वर/ पहाड़पानी (नैनीताल)। जम्मू के उधमपुर में एक दुर्घटना में शहीद हुए दीपक पांडे का शव सोमवार को पंगराड़ी गांव स्थित उनके घर पहुंचा। जहां से उनकी अंतिम यात्रा रानीबाग चित्रशाला घाट पर पहुंची। घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



मुक्तेश्वर के पंगराड़ी गांव निवासी दीपक पांडे 2017 में कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू के उधमपुर में तैनात थे। शनिवार को जम्मू के उधमपुर में एक दुर्घटना में वह शहीद हो गए थे। जिसकी सूचना सेना के अधिकारियों ने फोन से परिजनों को दी। मृतक के चाचा जम्मू से सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के जवानों के साथ उनके गांव पंगराड़ी लेकर पहुंचे। जहां शहीद के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों ने भारत माता और दीपक पांडे अमर रहे के नारे लगाए। ग्राम प्रधान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दियोलिया और ग्राम प्रधान गहना रमेश कुमार ने बताया कि शहीद के शव को अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग ले जाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें